विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2012

दिल्ली में दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत

पूर्वी दिल्ली में बुधवार सुबह एक दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मयूर विहार फेज-3 के समीप दल्लूपुरा गांव में सुबह 10 बजे के करीब घटित हुई।
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में बुधवार सुबह एक दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मयूर विहार फेज-3 के समीप दल्लूपुरा गांव में सुबह 10 बजे के करीब घटित हुई।

10 वर्ष से कम उम्र के छह बच्चे इस खाली स्थान पर खेल रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई। इस स्थान का मालिक विजेंद्र नाम का कोई व्यक्ति है। ये सभी मलबे के नीचे आ गए। बचावकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया, इस घटना में पांच की मौत हुई है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि इस जमीन पर 10 फीट की ऊंचाई की एक दीवार निर्मित थी। उन्होंने कहा, हिंडन जलनिकासी के समीप होने के कारण यह दीवार ढह गई।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में मकान ढहा, दीवार गिरने से हादसा, Building Collapsed, Wall Collapsed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com