विज्ञापन

बेटे का फोन नहीं लगा तो पिता ने ट्रैक की लोकेशन, महाराष्ट्र में खाई में कार गिरने से हुई थी 8 दोस्तों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 दोस्तों की मौत हो गई. कोंकण से लौट रहे युवकों की कार अंबेनली घाट की 1,500 फीट गहरी खाई में गिर गई.

बेटे का फोन नहीं लगा तो पिता ने ट्रैक की लोकेशन, महाराष्ट्र में खाई में कार गिरने से हुई थी 8 दोस्तों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. रविवार तड़के कोंकण से सतारा जाते समय रायगढ़ के पोलादपुर सीमा के भीतर स्कॉर्पियो जीप का एक्सीडेंट हो गया था. यह कार गहरी खाई में गिर गई और सभी कार सवार लोगों की मौत हो गई थी. कार में 8 दोस्त सवार थे. इस हादसे में एक युवक की मौत हुई, जिसके पिता को मोबाइल लोकेशन से हादसे की खबर लगी. जब काफी देर तक बेटे का कॉल नहीं लगा तो पिता ने लोकेशन ट्रैक की थी.

लोकेशन ट्रैक कर मिली हादसे की जानकारी

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अंश चव्हाण के पिता ने पोलादपुर पुलिस से संपर्क किया, क्योंकि दिनभर उनका अपने बेटे से संपर्क नहीं हो पाया था. उन्होंने मृतकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पोलादपुर पुलिस ने रात में ही तलाशी अभियान शुरू किया, तब जाकर साफ हुआ कि आंबेनली घाट में प्रतापगढ़ की तलहटी में गहरी खाई में कार गिरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद पोलादपुर पुलिस की मदद के लिए महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, महाड की एडवेंचर सोल, सह्याद्रि वन्यजीव रेस्क्यू, सिस्केप महाड और आपदा मित्र महाड जैसी आपातकालीन संस्थाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. करीब 25 घंटे तक चले कड़े तलाशी अभियान के बाद सोमवार रात 11 बजे आखिरी शव को बाहर निकाला जा सका.

Latest and Breaking News on NDTV

सभी शवों को खाई से बाहर निकालने के बाद पोलादपुर ग्रामीण अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शवों को परिजनों को सौंपकर एम्बुलेंस से सतारा के लिए रवाना कर दिया गया.

बता दें कि रायगढ़ के आंबेनली घाट पर रविवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.  महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित आंबेनली घाट पर पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. यह हादसा दाबेली गांव से कुछ ही दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार करीब 1200 से 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरी है.

यह भी पढ़ें: महाबलेश्वर के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दूरबीन से खोजे गए शव, 8 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Accident, Maharashtra Accident News, Maharashtra Accident Today, Maharashtra Accidents, Maharashtra Accident News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com