पिछले सात दिनों से लगाातर चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protests) का गुरुवार को आठवां दिन हो गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों से इस मुद्दे को सुलझाने की अपील की. किसानों के प्रतिनिधि मंडल की आज फिर सरकार से बातचीत हो रही है. सरकार से वार्ता होने से पहले ही किसानों ने दो टूक में कह दिया था कि आज की बातचीत में सरकार के पास उनकी मांगें मानने के लिए आखिरी मौका है. किसानों के साथ मंगलवार को ही सरकार की बातचीत बेनतीजा रही थी. ऐसे में आज सरकार को कुछ ठोस परिणाम देने होंगे. किसानों ने पहले ही आगाज कर दिया है कि वो अपनी मांगें न माने जाने की स्थिति में महीनों तक धरना देने की तैयारी के साथ आए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Farmers Protests Live Updates, Farmers Protest, Capt Amarinder Singh Meets Amit Shah