विज्ञापन
3 years ago

Kisan Andolan Updates:  एमएसपी को लेकर कानून की मांग कर रहे किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच बुधवार को एक बार फिर कुछ जगहों पर किसानों और प्रशासन में टकराव देखने को मिला.  किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि खनोरी और शंभु बार्डर पर केंद्र सरकार ने बर्बरता की है. उन्होंने कहा कि हम सरकार से चाहते थे कि सरकार MSP पर ट्वीट करे पर वो इसके लिए तैयार नहीं थे.

केंद्र सरकार के साथ किसानों की एमएसपी (MSP) या न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सहमति नहीं बन सकी है. सरकार ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे किसानों ने खारिज कर दिया था. किसान सभी फसलों पर MSP गारंटी देने की मांग कर रहे हैं. मांगें अब तक नहीं मानी जाने की वजह से किसान एक बार फिर से दिल्ली मार्च कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmer Protest, Delhi Farmer Protest, Kisan Andolan, Shambhu Border, Delhi Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com