भारत और चीन एलएसी पर तनाव को लेकर सैन्य स्तर पर और कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक 30 जून को भारत की तरफ चुशूल में भारतीय सेना के कमांडर और पीएलए के कमांडर के बीच बातचीत हुई. कमांडर स्तर पर यह तीसरे दौर की बातचीत थी जिसमें एलएसी पर जहां-जहां तनाव बना हुआ है वहां पर किस प्रकार तनाव कम किया जाए और डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया की शुरुआत हो, इस पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने चरणबद्ध तरीके से तेजी के साथ डीएस्केलेशन को प्राथमिकता देते हुए इस पर जोर दिया.
विदेश मंत्रियों के बीच 17 जून को बातचीत के बाद जो सहमति बनी थी उसमें कहा गया था कि हालात को परिपक्वता के साथ और जिम्मेदारी के साथ सुलझाया जाए और 6 जून को जो डिसइंगेजमेंट पर जो सहमति बनी थी उसे लागू किया जाए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सूत्रों के मुताबिक चुशूल में कल कोरोना को देखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बातचीत हुई जिसमें दोनों पक्षों में एलएसी पर तनाव को कम करने पर सहमति बनी साथ यह स्वीकार किया गया कि एलएसी पर डिसइंगेजमेंट एक जटिल विषय है ऐसे में आधारहीन और अफवाहों की अनदेखी की जानी चाहिए.
आने वाले दिनों में सैन्य स्तर पर और कूटनीतिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच और भी बातचीत होगी जिससे एलएसी पर शांति की स्थापना की जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं