विज्ञापन

ED का डबल एक्शन: पहले दिल्ली-गोवा में रेड, फिर AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और गोवा में दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.

ED का डबल एक्शन: पहले दिल्ली-गोवा में रेड, फिर AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार
  • ED ने दिल्ली और गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है
  • बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के खिलाफ दिल्ली के सुभाष नगर में 180 करोड़ रुपये की हेराफेरी,धोखाधड़ी के आरोप
  • ईडी की कार्रवाई 2 अलग-अलग मामलों में हुई, जिसमें एक में दीपक सिंगला और दूसरे में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले ईडी ने दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर दो अलग-अलग मामलों में बड़ी छापेमारी की. ईडी की पहली कार्रवाई आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के खिलाफ हुई है. बैंक धोखाधड़ी (बैंक फ्रॉड) के एक मामले में जांच एजेंसी दिल्ली और गोवा में उनके ठिकानों पर तलाशी ली. वहीं, दूसरी कार्रवाई दिल्ली के सुभाष नगर स्थित ‘बाबाजी फाइनेंस ग्रुप' के राम सिंह के ठिकानों पर की गई है.

ईडी की दो अलग-अलग मामलो में कार्रवाई

बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के खिलाफ यह कार्रवाई आम जनता से धोखाधड़ी करने और करीब 180 करोड़ रुपये की हेराफेरी (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में की गई है. ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की. जिसमें पहले मामले में दिल्ली और गोवा में बैंक फ्रॉड मामले में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ईडी की तलाशी से जुड़ा है. दूसरे मामले में दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हुई, जहां आम जनता से ठगी कर करीब 180 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें : ‘विपक्ष को डराने की कोशिश...' पार्टी नेताओं के यहां ED की रेड पर भड़की AAP

कौन हैं दीपक सिंगला

सिंगला आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से विश्वास नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रह चुके हैं. एक जांच के सिलसिले में 2024 में भी ED ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए नेता से तुरंत कोई संपर्क नहीं हो सका. एक अलग मामले में, केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक ऐसे केस में भी छापेमारी की, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोगों के साथ निवेश धोखाधड़ी के ज़रिए 180 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि इस जांच के तहत, दिल्ली के सुभाष नगर स्थित 'बाबाजी फाइनेंस ग्रुप' से जुड़े राम सिंह नाम के एक व्यक्ति के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com