विज्ञापन

ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु 'सरकार' में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CM के होंगे सलाहकार

पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक आईएएस (सेवानिवृत्त) सुब्रता गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है.

ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु 'सरकार' में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CM के होंगे सलाहकार
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आईएएस सुब्रत गुप्ता को सलाहकार नियुक्त किया है
  • आईएएस शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है
  • विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया में तकनीक और एआई के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित किया था
कोलकाता:

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर और पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सुब्रत गुप्ता सीएम के सलाहकार होंगे. इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना के सहायक प्रशासक (एडीएम) आईएएस शांतनु बाला को निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV
चुनाव जीतने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एनके मिश्रा से मुलाकात कर चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि कई ऐसे मतदाता जो पहले वोट डालने में हिचकिचाते थे, उन्होंने चुनाव आयोग के इंतजाम की वजह से इस बार बेझिझक होकर मतदान में हिस्सा लिया.

इन तीन अधिकारियों ने संभाली थी बंगाल चुनाव की कमान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 कई मायनों में खास रहा. राज्य के चुनावी हिंसा के इतिहास के विपरीत इस बार शांतिपूर्ण मतदान और रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत देखने को मिला. इस सफलता के पीछे मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की अहम भूमिका रही थी, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर पूरी प्रक्रिया का कुशल संचालन किया. इन अधिकारियों में पश्चिम बंगाल के सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल, विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एन.के. मिश्रा शामिल थे. इन तीनों को “थ्री मस्किटियर्स” के रूप में देखा गया था.

बंगाल में विशेष चुनाव पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता

बंगाल में विशेष चुनाव पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता

इसे भी पढ़ें: एक्शन में शुभेंदु 'सरकार', शपथ लेने के ठीक बाद IAS शांतनु बाला को बनाया गया निजी सचिव 

विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता, जो आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र और तकनीकी विशेषज्ञ माने जाते हैं, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित किया. एसआईआर के दौरान एआई की मदद से संदिग्ध मतदाताओं की पहचान कर फर्जी वोटरों को हटाया गया, जबकि मतदान के दौरान भी इससे अनियमितताओं को रोका गया.

इन अधिकारियों की रणनीति और समन्वय के चलते पश्चिम बंगाल में इस बार का चुनाव प्रशासनिक दक्षता और शांतिपूर्ण माहौल के लिए मिसाल बनकर उभरा है.

इसे भी पढ़ें: संबंध मजबूत... बांग्लादेश अवामी लीग ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

इसे भी पढ़ें: 'हम दोनों मिलकर काम करेंगे...', शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को दी खास अंदाज में बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ECI Special Observer Subrata Gupta, Shuvendu Government, West Benagal Latest Updates, West Bengal Government, Shuvendu Adhikari Advisor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com