विज्ञापन

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Reception: अनिरुद्ध और काव्या मारन का ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, सीएम विजय से लेकर रजनीकांत शामिल

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Reception: चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में सीएम थलपति विजय, स्टालिन और रजनीकांत जैसे सितारे पहुंचे. 

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Reception: अनिरुद्ध और काव्या मारन का ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, सीएम विजय से लेकर रजनीकांत शामिल
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Reception: अनिरुद्ध काव्या का वेडिंग रिसेप्शन
IANS
नई दिल्ली:

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Reception: चेन्नई में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और अभिनेता रजनीकांत समेत कई मेहमान शामिल हुए. यह रिसेप्शन, 11 नवंबर को ग्रीस में हुई इस जोड़े की शादी के 10 दिन बाद आयोजित किया गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि काव्या, सन टीवी ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. मारन परिवार के सदस्य ग्रीस में हुई शादी में शामिल हुए थे, जहां रजनीकांत, स्टालिन और दयानिधि मारन ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी थी. रजनीकांत और स्टालिन, दोनों ही चेन्नई के इस जश्न में फिर से परिवार के साथ शामिल हुए. 

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे

शनिवार के इस रिसेप्शन में तमिलनाडु की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता मेहमान के तौर पर पहुंचे. विजय और स्टालिन के अलावा एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन भी इसमें शामिल हुए. 

विजय की पत्नी भी आईं नजर

शादी के रिसेप्शन में थलपति विजय यानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी पहुंचे. वहीं उनकी पत्नी जो इवेंट्स और लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वह भी काव्या और अनिरूद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत करती हुईं नजर आईं.  

अभिनेता और 'मक्कल निधि मय्यम' के अध्यक्ष कमल हासन भी इस कार्यक्रम में पहुंचे, जहां तमिल सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आईं. रजनीकांत की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत तथा अभिनेता राधिका सरथकुमार और प्रभु भी रिसेप्शन में मौजूद थे. 

डीएमके के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महासचिव दुरईमुरुगन और सांसद कनिमोझी तथा ए. राजा शामिल थे. राज्य के पूर्व मंत्री केएन नेहरू, एमआरके पनीरसेल्वम, केके एसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु भी वहां मौजूद थे. कार्यक्रम में मौजूद अन्य राजनीतिक नेताओं में सीपीआई (एम) तमिलनाडु के पूर्व सचिव के. बालकृष्णन भी शामिल थे. 

मेहमानों की सूची से काव्या का 'सनराइजर्स हैदराबाद' के साथ जुड़ाव भी झलकता था. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन, जो दोनों ही कभी सनराइजर्स के खिलाड़ी रह चुके हैं, इस रिसेप्शन में शामिल हुए.

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, जो इस फ्रेंचाइजी के साथ बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं, भी इस जश्न का हिस्सा बने. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से निर्माता कलाईपुली ​​एस. थानू और निर्देशक धरणी भी मेहमानों में शामिल थे, जो इस जोड़े को बधाई देने आए थे. इनकी मौजूदगी ने जोड़े के पेशेवर जीवन से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों के साथियों और परिचितों को एक साथ ला दिया. 

ग्रीस में हुई थी शादी 

शादी का समारोह तो ग्रीस में रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में हुआ था, लेकिन शनिवार को चेन्नई में हुए इस आयोजन के जरिए राजनीतिक नेताओं, फ़िल्म हस्तियों और क्रिकेटरों के एक बड़े समूह को इस नए जोड़े को बधाई देने का मौका मिला. शनिवार को सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जिनमें यह जोड़ा और जश्न में शामिल मेहमान नजर आ रहे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Anirudh Ravichander And Kavya Maran Reception, Cm Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com