दिल्ली एनसीआर में आज मौसम खुला रहा और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री पार हो गया. लेकिन दो दिन के खुले मौसम के बाद बादल फिर से राजधानी को घेरने वाले हैं.दिल्ली में 6 फरवरी को मौसम फिर से बदलने वाला है, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ उठ रहे हैं. इससे फिर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं 6 फरवरी से भी 10 फरवरी तक भी ऐसे ही आसमान में बादल छाये रहेंगे और सुबह के वक्त 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ थोड़ा बहुत कोहरा दिखाई पड़ेगा. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 6 फरवरी को कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी को कोहरे का अलर्ट है.
दिल्ली में गर्मी कब से पड़ेगी
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री तक अगले पांच दिनों में बना रहेगा, यानी सुबह के वक्त ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा. जबकि अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा. ऐसे में ज्यादा गर्मी भी अभी नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान के हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ उठने से कुछ जगहों पर बारिश आने और बर्फबारी की संभावना है.

Delhi Weather
उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी
6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि मध्य प्रदेश में इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा भी छाने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी 7 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह और रात के वक्त घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. 6 फरवरी को बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में कोहरा पड़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में बड़ी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम
दैनिक मौसम परिचर्चा (04.02.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 4, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 05 और 06 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/eyooTfZpwK
Facebook : https://t.co/gsPTxT6VfH
For more information, visit Us : https://t.co/wV5bB4nhOG… pic.twitter.com/YmubvlBcWw
यूपी और राजस्थान में बारिश हुई
उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 4 फरवरी को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली थी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बरसात हुई. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेस में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई. उत्तराखंड में पाला पड़ने की भी खबर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं