विज्ञापन

CJP प्रोटेस्ट के दौरान PM मोदी को लेकर अपमानजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, एक्स अकाउंट्स को भेजा नोटिस

पुलिस ने कहा कि उनके नोटिस भेजने के बाद पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा वाले कई भद्दे कमेंट और वीडियो हटा दिए गए हैं. निगरानी का काम लगातार जारी है. साइबर और सोशल मीडिया टीमें ऑनलाइन हर एक एक्टिविटी पर कड़ी नजर रख रही हैं.

CJP प्रोटेस्ट के दौरान PM मोदी को लेकर अपमानजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, एक्स अकाउंट्स को भेजा नोटिस
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया. (NDTV इमेज)
  • दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने पर एक्स अकाउंट्स को नोटिस जारी किए हैं
  • पुलिस ने आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स प्लेटफॉर्म्स को हटाने के निर्देश दिए हैं
  • पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा वाले कई कमेंट और वीडियो पुलिस के नोटिस के बाद सोशल मीडिया से हटा दिए गए हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और दूसरी जगहों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी किए हैं. अपमानजनक पोस्ट करने वालों में कुछ न्यूज़ पोर्टल भी शामिल हैं. NDTV को मिली जानकारी के मुकाबिक, पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक्स अकाउंट्स को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि नोटिस कितने एक्स अकाउंट्स को जारी किए गए हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट की जांच

पुलिस ने यह एक्शन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान और उसके बाद अपलोड किए गए सोशल मीडिया कंटेंट की समीक्षा के बाद लिया है. पुलिस ने कानून के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था पर संभावित असर को देखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स की जांच-पड़ताल की.दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि उसने विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी झूठी बातें, अफवाहें और डीपफेक वीडियो फैलाने वाले पाकिस्तान से जुड़े 400 से ज़्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की है.

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट हटाने के निर्देश

 दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था, जिनमें पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं.  ये पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' मार्च से जुड़ी हिंसा के दौरान अपलोड किए गए थे.

अभद्र भाषा वाले कई भद्दे कमेंट और वीडियो हटाए गए

पुलिस ने कहा कि उनके नोटिस भेजने के बाद पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा वाले कई भद्दे कमेंट और वीडियो हटा दिए गए हैं. निगरानी का काम लगातार जारी है. साइबर और सोशल मीडिया टीमें विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी ऑनलाइन हर एक एक्टिविटी पर कड़ी नजर रख रही हैं ताकि सभी आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान हो सके और नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें-CJP और सरकार के बीच प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर क्या है गतिरोध? यहां समझें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Delhi Police, X Accounts, Delhi Police Notice, Comment On Pm Modi And Cm Yogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com