विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश ने कर दिया खेल, संडे कूल-कूल, UP-राजस्थान सहित इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Rain Alert: दिल्ली से सटे राज्यों जैसे पंजाब-हरियाणा के अलावा राजस्थान, यूपी में भी मौसम मेहरबान है. IMD ने इन राज्यों में भी आज और आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने की भविष्यवाणी की है.

Rain Alert: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश ने कर दिया खेल, संडे कूल-कूल, UP-राजस्थान सहित इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट
weather news aaj ka mausam rain alert
  • दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में अगले दो दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी
  • दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने मौज करा रखी है. आज तो अल सुबह ही बारिश आ गई. लोगों की नींद खुलती उससे पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश ने संडे का मौसम कूल-कूल कर दिया है. मौसम विभाग ने 2 दिन बाद फिर बारिश, आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से सटे राज्यों जैसे पंजाब-हरियाणा के अलावा राजस्थान, यूपी में भी मौसम मेहरबान है. IMD ने इन राज्यों में भी आज और आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने की भविष्यवाणी की है. 

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश  

दिल्ली-एनसीआर में आज संडे की अल सुबह बारिश ने गजब माहौल बना दिया है. रात के अंधेरे में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश ने दिन निकलने से पहले ही मौसम सुहाना कर दिया था. बारिश का असर ये रहा कि अब दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा है और आगे भी मौसम बदल सकता है. आज अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री पर रहेगा. 7 अप्रैल को फिर एक बार मौसम  पलटी मारेगा और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश दस्तक दे सकती है. 8 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. 6 से 10 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री रहेगा. 

दिल्ली से सटे राज्यों का हाल

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा की बात करें तो आज इन दो राज्यों में भी बारिश, आंधी के साथ गरज-चमक और ओले पड़ने की भी संभावना है. 5 और 6 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा. 7 अप्रैल से मौसम फिर अपनी चाल बदलेगा और 8 अप्रैल तक बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं का एक और दौर देखने को मिलेगा. 
 

यह भी पढ़ें-  यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी, पश्चिमी विक्षोभ का आज भी दिखेगा असर; जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए 

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर लद्दाख के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. इन राज्यों में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बारिश-आंधी, गरज-चमक के कई दौर देखने को मिलेंगे.हिमाचल और उत्तराखंड में तो बर्फबारी भी खूब पड़ रही है. इसने वहां आने वाले पर्यटकों के तो मजे करा दिए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  चमोली: मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

यूपी-राजस्थान में कैसा है मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं. मौसम विभाग की मानें तो  पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में 8 अप्रैल तक बना रह सकता है. दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी 7 अप्रैल के बाद मौसम पलटेगा और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.राजस्थान में भी मौसम के इस बदले रुख ने किसानों का नुकसान करा दिया है. 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

मध्य प्रदेश में भी आंधी बारिश के साथ आसमान से बरसे ओलों ने भारी नुकसान करा दिया है. मौसम विभाग ने भोपाल,ग्वालियर और सागर समेत 39 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है और यह सिलसिला 7 अप्रैल तक जारी रहेगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com