विज्ञापन

बिहार के बाद यूपी तक पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में कब आएगा? पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट

बिहार के बाद मॉनसून यूपी बॉर्डर तक पहुंच चुका है. मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मॉनसून 25 से 30 जून के बीच पहुंचेगा.

बिहार के बाद यूपी तक पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में कब आएगा? पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट
Monsoon Update 2026: देश में कहां कब पहुंचेगा मॉनसून?
IANS
  • मॉनसून पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है
  • अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा
  • मॉनसून 15 जून तक यूपी के कई जिलों तक पहुंच जाएगा तथा 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देगा
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. दिल्ली में जहां वेस्टर्न डिस्टरबेंस और प्री मॉनसून की वजह से आंधी बारिश ने मौसम कूल-कूल कर दिया है. वहीं अब मॉनसून को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. गर्मी के बीच मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. मॉनसून ने आखिरकार उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है. हालांकि यह अभी बिहार और नेपाल बॉर्डर के आसपास तक ही पहुंचा है. वहीं आने वाले कुछ दिनों में मॉनसून यूपी के कई जिलों को कवर कर लेगा.

कहां तक पहुंचा मॉनसून?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज यानी 12 जून 2026 को पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ और भागों और ओडिशा एवं झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मॉनसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद, मुजफ्फरपुर और से होकर गुजरी है.

अगले 2-3 दिनों के दौरान मॉनसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

कहां कब पहुंचेगा मॉनसून

IMD

दिल्ली तक कब पहुंचेगा मॉनसून?

मॉनसून फिलहाल दक्षिण भारत के बाद अब मध्य भारत की और बढ़ चुका है. यह 15 जून तक यूपी के कई जिलों तक पहुंच जाएगा. वहीं 30 जून तक मॉनसून के दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख नरम बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दिन किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है. 14 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति विकसित हो सकती है. इस दिन भी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं 15 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा बारिश का दौर

IANS

तीन दिन की देरी से पहुंचा मॉनूसन

इस बार मॉनसून तीन दिन की देरी से 04 जून को केरल पहुंचा है. आम तौर पर मॉनसून सीजन 1 जून के आसपास शुरू होता है. पिछले साल मॉनसून 1 जून, 2025 से 8 दिन पहले, 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था और मॉनसून ने औसत से 9 दिन पहले 29 जून को ही पूरे देश को कवर भी कर लिया था.

यह भी पढ़ें: तूफान से ज्यादा उसके अलर्ट ने डराया...देर रात मोबाइल घनघनाया तो लोगों ने इमरजेंसी सायरन पर सवाल उठाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Update, Monsoon Update 2026, Monsoon Tracker, Monsoon Forecast, IMD Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com