Breking News Live Updates: NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चल रहा गतिरोध समाप्त हुआ. सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान ली. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. प्रदर्शन समाप्ति के बाद जंतर-मंतर अब खाली हो चुका है. वहां अब सब चीजें बड़ी तेजी से सामान्य हो रही है. प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. यह प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब संसद का मॉनसून सत्र भी सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है. मालूम हो कि अभी तक मॉनसून सत्र लगातार हंगामे के नाम रहा है. उधर गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति विकराल है. पढ़ें आज की हर बड़ी खबर से जुड़े बड़े अपडेट्स.
Today Breking News Live Updates:
लखनऊ में प्रेमी युगल ने की सुसाइड, शादी के विरोध में थे परिजन
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों कमरे में एक ही पंखे से लटके मिले. मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू और 18 साल की अंजलि के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन विरोध में थे. ऐसे में दोनों ने एक साथ जान दे दी. मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग इलाके की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रह्लाद जोशी ने संभाला पदभार, बोले- मैं पीएम मोदी का आभारी
पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के कारण धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. उन्होंने थोड़ी देर पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है. इसकी तस्वीरें और वीडियो के साथ खुद जोशी ने एक्स पर साझा किया है. उन्होंने लिखा- मैंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ स्वीकार करता हूं.
Today, I assumed charge as the Union Minister for Education.
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) July 26, 2026
I am grateful to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji for placing his faith in me and entrusting me with this responsibility. I accept it with humility and a deep sense of duty.
ಇಂದು ಭಾರತ ಸರ್ಕಾರದ ಕೇಂದ್ರ ಶಿಕ್ಷಣ… pic.twitter.com/Ge2ulvf3L8
तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस नहीं हुए तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिए जाने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अलग-अलग जिलों में पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है. उन्होंने लोगों पर लाठियां चलाईं और उन पर झूठे केस दर्ज किए. हम कहना चाहते हैं कि अगर उन्हें कल तक रिहा नहीं किया गया, तो हम बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हम यह भी बताना चाहते हैं कि बिहार में इस सरकार के पिछले 21 सालों में कई परीक्षाओं में पेपर लीक हुए हैं — चाहे वह भर्ती परीक्षाएं हों, कॉन्स्टेबल भर्ती, BPSC, NEET या कोई और परीक्षा हो। बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और घोटाले हुए हैं, और प्रश्न-पत्र लीक हुए हैं..."
Patna, Bihar: On Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav being detained, Leader of Opposition Tejashwi Yadav says, "In different districts, the police have taken action in an improper manner. They have used batons against people and filed false cases against… pic.twitter.com/0QcGQeo9fV
— IANS (@ians_india) July 26, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने धारण किया मौन व्रत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने मौन व्रत धारण किया है. उन्होंने रामभक्तों के नाम एक पत्र भी जारी किया है. चंपत राय हर रोज 6 घंटे का मौन व्रत रखेंगे, वे रोजाना सुबह 6 से 12 बजे तक मौन व्रत रखेंगे.
मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे ब्रदर्स की रैली, CJP प्रोटेस्ट को देंगे बधाई
पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के सफल आंदोलन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे बंधु रैली कर रहे हैं. यह रैली मूल रूप से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का समर्थन करने के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन अब इसे युवाओं की जीत पर उन्हें बधाई देने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के कई नेता वहां मौजूद है.
मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
मन की बात कार्यक्र में पीएम मोदी ने कहा- हमारी जिंदगी में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद रखने के लिए हमें कैलेंडर देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती. 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है. आज कारगिल विजय दिवस है. यह दिन हमें गर्व से भर देता है. यह हमें हमारे बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और वीरता की याद दिलाता है. कारगिल की ऊँची चोटियाँ, कठोर मौसम और दुश्मन की चुनौतियां—हमारे सैनिकों ने हर बाधा का सामना किया. फिर भी, उनका संकल्प हर चुनौती से बड़ा था. उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया. कारगिल विजय दिवस के मौके पर, मैं अपने सभी बहादुर शहीदों और साहसी सैनिकों को दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...
मन की बात में PM मोदी बोले- देश कारगिल के योद्धाओं का हमेशा ऋणी रहेगा
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के शहीदों को याद किया है. उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश कारगिल के योद्धाओं का हमेशा ऋणी रहेगा. उनका राष्ट्र के लिए बलिदान भुलाया नहीं जा सकता. मन की बात का यह पीएम मोदी का 136वां कार्यक्रम हैं. जिसमें उन्होंने बारिश के जल को बचाने के अभियान पर भी बात की है.
Discussing various topics during this month’s #MannKiBaat… https://t.co/3JQbPB3eYb
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
कारगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.
इस दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी वहां मौजूद थे. उन्होंने भी 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की. आज 27वां कारगिल विजय दिवस है.
#WATCH कारगिल विजय दिवस | द्रास: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/eAIpQCnFdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT में 3 और IPS अधिकारी शामिल
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच कर रही नई SIT में IG किरण एस, DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया है. पुरानी SIT में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और स्पेशल सेक्रेटरी (फाइनेंस) नील रतन कुमार शामिल थे.
जंतर-मंतर हुआ खाली, रात से चल रहा साफ-सफाई
कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त होने के बाद जंतर-मंतर अब खाली हो चुका है. बड़ी तेजी से यहां चीजें सामान्य हो रही है. बीती रात ही यहां साफ-सफाई शुरू कर दिया गया था. हालांकि जंतर-मंतर के आस-पास अभी भी पुलिस के कई जवान तैनात हैं.
Delhi: Morning visuals from Jantar Mantar after protesters vacated the site following the CJP's withdrawal of the protest over Union Minister Dharmendra Pradhan's resignation pic.twitter.com/f3HpXdqrSv
— IANS (@ians_india) July 26, 2026
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, यात्रियों के लिए आसानी
पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. दिल्ली मेट्रो ने आज एक एक्स पोस्ट में बताया कि आज से सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं. मालूम हो कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण बीते 4 दिन से लगातार 17-18 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा रहे थे.
