विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2011

दिल्ली उच्च न्यायालय को मिलेंगे 49 सीसीटीवी

उच्च न्यायालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा को पुख्ता करने का फैसला किया गया।
नई दिल्ली: आतंकवादी हमले की मार झेलने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय को 49 सीसीटीवी कैमरे मिलेंगे, जिन्हें अदालत के परिसर के भीतर और बाहर प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। उच्च न्यायालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा को पुख्ता करने का फैसला किया गया। अदालत के चार प्रवेश द्वारों में वाहनों के स्कैनर भी लगाएं जाएंगे। आज की बैठक में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोशिएशन के सचिव डी के शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने की। अदालत के गेट नंबर पांच के निकट बुधवार को हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और अनेक घायल हो गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, हाई कोर्ट, सीसीटीवी, Delhi, High Court, CCTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com