हिंदू देवताओं के कथित अपमान को लेकर विवाद में फंसे अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra pal Gautam)ने मामले को लेकर सफाई दी है. गौतम ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा या है, "मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. मैंने किसी की आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला, मैं सब की आस्था की इज्जत करता हूं. जिनको बीजेपी के दुष्प्रचार के कारण पीड़ा हुई उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.' राजेंद्र पाल गौतम के बयान में कहा गया है, " आज मीडिया में मैंने देखा कि बीजेपी मेरे बारे में कुछ अफ़वाह फैला रही है. मैं एक बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं. मैं व्यक्तिगत रूप से सभी देवी देवताओं का सम्मान करता हूं और कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि अपने किसी कर्म या वचन से देवी-देवताओं का अपमान करूं. मैंने किसी की भी आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला. मैं सबकी आस्था की इज्जत करता हूं. "
बयान में उन्होंने कहा, "मैंने तो अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महंगाई और सामाजिक समानता पर अपनी बात रखी लेकिन फिर भी बीजेपी वाले मेरे बारे में ग़लत अफ़वाह फैला रहे हैं. मैं बीजेपी वालों की इस हरकत से बहुत आहत हूं. और उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं जिनको बीजेपी के इस दुष्प्रचार के कारण किसी भी प्रकार स पीड़ा पहुंची है." गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में आयोजित बौद्ध महासभा कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया है. इस विवाद में बीजेपी राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओंके अपमान का आरोप लगा रही है. मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को 'राम-कृष्ण' को भगवान ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ लेने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बीजेपी ने कहा है कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है. बीजेपी ने राजेंद्र गौतम से हिंदू समाज से माफी मांगने की भी मांग की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
* "'राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा' शपथ पर घिरे दिल्ली के मंत्री, BJP ने साधा निशाना तो AAP ने किया पलटवार
* ज्ञानवापी मामला : कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर टला फैसला, 11 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
क्या केजरीवाल के मंत्री ने किया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं