
Delhi Election Results: दिल्ली में BJP ने आखिर वह करिश्मा कर दिखाया, जिसकी कोशिश में वह पिछले 27 सालों से लगी थी. दो दशक से भगवा रथ आकर दिल्ली में थम जाता था. 1998 में दिल्ली का किला जीतने के लिए अपनी सबसे कद्दावर नेता सुषमा स्वराज को कमान सौंपी थी, लेकिन अरमान अधूरे ही रहे. बीजेपी 27 साल से दिल्ली में वनवास पर थी. कांग्रेस के बाद भगवा रथ को दिल्ली में करप्शन के मुद्दे पर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए केजरीवाल ने रोके रखा. बीजेपी लोकसभा चुनाव में दिल्ली जीतती और विधानसभा चुनाव में हार जाती. लेकिन 8 फरवरी 2025 को बीजेपी के लिए सब बदल गया. 2024 में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव जीता. दिल्ली की सभी सात सीटों पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया और 11 महीने बाद भी भगवा रंग फीका नहीं होने दिया. दिल्ली में प्रचंड बहुमत से पार्टी जीती. जीत और बढ़त के साथ वह 46 सीटों पर आगे हैं. बीजेपी का यह दिल्ली विजय 1993 की उसकी रेकॉर्ड जीत से कई मायने में बढ़कर है. 1993 में बीजेपी ने 42.8 पर्सेंट वोट शेयर के साथ 49 सीटों पर कब्जा किया था. दिल्ली में बीजेपी में उसकी सीटें इस रेकॉर्ड जीत से कुछ कम जरूर हैं, लेकिन उसका वोट शेयर 46.29 पर्सेंट (दोपहर 2 बजे तक ) तक पहुंचा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार यह जनाधार हासिल किया है.
पल पल बदलता रहा सीन
एग्जिट पोल्स ने इशारा किया था कि बीजेपी बंपर जीतेगी. लेकिन असली पिक्चर आनी शुरू हुई शनिवार सुबह 8 बजे से. ईवीएम खुली और रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनानी शुरू की. पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया. इसके बाद बीजेपी आगे निकलती चली गई. हालांकि शुरुआती एक घंटा रोमांचक रहा. लगा आप सभी पोल्स को गलत साबित कर रही है. लेकिन अगले आधे घंटे में सीन में पूरी तरह से बीजेपी छा गई. एक समय तक बीजेपी की बढ़त बढ़कर 50 तक पहुंच गई थी. मुकाबले में कांग्रेस कहीं नहीं थी. शून्य के उसका खाता एक बार ही 1 नंबर पर पहुंचा. समयपुर बादली में उसके उम्मीदवार ने कुछ समय तक बढ़त बनाई, लेकिन कांग्रेस फिर जीरो हो गई. उधर आप समय बढ़ने के साथ धीरे धीरे दिल्ली से साफ होने लगी. उसके बड़े नेता पिछड़ने लगे. और फिर भगवा सूनामी में आप के बड़े नेता उड़ने लगे. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल नजदीकी मुकाबले में बीजेपी के प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए. दिल्ली की पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा से चुनाव लड़ने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप के नंबर 2 नेता मनीष सिसोदिया भी सीट नहीं बचा पाए. हां आप के लिए संतोष की बात यह रही कि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गईं. उन्होंने बीजेपी की रमेश विधूड़ी को हराया.
दिल्ली का स्कोर LIVE
कुल सीटें | BJP | AAP | कांग्रेस |
70 | 48 | 22 | 0 |
(Delhi Election Results 2025 LIVE)
दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों का रिजल्ट यहां देखें
दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान और नतीजे देखें...
विधानसभा | AAP | बीजेपी | कांग्रेस | आगे |
करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | डॉ. पीके मिश्रा | BJP जीती |
घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | भीष्म शर्मा | बीजेपी जीती |
मुस्तफाबाद | आदिल अहमद खान | मोहन सिंह बिष्ट | अली मेहंदी | AAP जीती |
सीलमपुर | जुबैर चौधरी | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान | AAP जीती |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | अरविंदर सिंह लवली | कमल अरोड़ा | BJP जीती |
शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | जितेंद्र सिंह शंटी | जगत सिंह | बीजेपी जीती |
कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरचरण सिंह राजू | BJP आगे |
लक्ष्मी नगर | बी.बी. त्यागी | अभय वर्मा | सुमित कुमार | AAP जीती |
विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ओम प्रकाश शर्मा | राजीव चौधरी | बीजेपी जीती |
कोंडली | कुलदीप कुमार | प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार | AAP जीती |
पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंद्र सिंह नेगी | अनिल कुमार | अवध ओझा हारे, बीजेपी के रविंद्र नेगी जीते |
त्रिलोकपुरी | अंजना परचा | रवि कांत | अमरदीप | बीजेपी जीती |
नरेला | दिनेश भारद्वाज | राजकिरण खत्री | अरुणा कुमारी | BJP जीती |
बवाना | जय भगवान | रविंदर इंद्राज सिंह | सुरेंद्र कुमार | BJP जीती |
मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लाकड़ा | BJP जीती |
किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश कुमार गुप्ता | आप जीती |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत | कर्णसिंह कर्म | जय किशन | आप जीती |
मंगोलपुरी | राकेश जाटव | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान | BJP जीती |
रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेन्द्र गुप्ता | सुमेश गुप्ता | बीजेपी जीती |
शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन | बीजेपी जीती |
बादली | अजेय यादव | दीपक चौधरी | देवेंद्र यादव | बीजेपी जीती |
रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा | बीजेपी जीती |
आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल | बीजेपी जीती |
वजीरपुर | राजेश गुप्ता | पूनम शर्मा | रागिनी नायक | बीजेपी जीती |
त्रिनगर | प्रीति तोमर | तिलकराम गुप्ता | सतेन्द्र शर्मा | बीजेपी जीती |
मॉडल टाउन | अखिलेश पाटी त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह | बीजेपी जीती |
तिलक नगर | जरनैल सिंह | श्वेता सैनी | देवेंदर यादव | आप जीती |
चांदनी चौक | पुनारदीप सिंह सवहनी | सतीष जैन | मुदित अग्रवाल | आप जीती |
मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ति इंदौरा | आसिम अहमद खान | AAP जीती |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागड़ी | हारुन यूसुफ | आप जीती |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र कुमार जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा | बीजेपी के करनैल सिंह जीते, सत्येंद्र जैन हारे |
मादीपुर | राखी बिड़लान | उर्मिला कैलाश गंगवाल | जेपी पंवार | AAP की राखी बिड़लान हारीं |
राजौरी गार्डन | धनवती चंदेला | मनजिंदर सिंह सिसरा | धर्मपाल चंदेला | BJP जीती |
हरिनगर | राज कुमारी ढिल्लों | श्याम शर्मा | प्रेम शर्मा | BJP जीती |
बदरपुर | राम सिंह नेता जी | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन सिंह भड़ाना | AAP जीती |
जनकपुरी | प्रवीन कुमार | आशीष सूद | हरबनी कौर | BJP जीती |
उत्तम नगर | पोश बाल्यान (पूजा नरेश बाल्यान) | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा | बीजेपी जीती |
विकासपुरी | महेन्द्र यादव | डॉ. पंकज सिंह | एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी | BJP जीती |
नजफगढ़ | तरुण यादव | नीलम पहलवान | सुषमा यादव | BJP जीती |
मटियाला | सोमेश शौकीन | संदीप सहरावत | रघुविंदर शोकीन | AAP जीती |
द्वारका | विनय मिश्रा | प्रद्युम्न राजपूत | आदर्श शास्त्री | BJP जीती |
पालम | जगिंदर सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | मंगे राम | BJP जीती |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत | बीजेपी जीती |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहद सूरी | मनीष सिसोदिया हारे, तरविंदर सिंह मारवाह जीते |
छतरपुर | ब्रह्मा सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजिंदर तंवर | BJP जीती |
देवली (आरक्षित) | प्रेम कुमार चौहान | दीपक तंवर (LJP) | राजेश चौहान | AAP जीती |
अंबेडकर नगर(आरक्षित) | अजय दत्त | रमेश बिधूड़ी | जय प्रकाश | AAP जीती |
संगम विहार | दिनेश मोहनिया | चंदन कुमार चौधरी | हर्ष चौधरी | बीजेपी जीती |
तुगलकाबाद | सही राम पहलवान | रोहतास बिधूड़ी | वीरेंद्र बिधूड़ी | आप जीती |
बदरपुर | राम सिंह | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन भडाना | AAP जीती |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा रॉय | गर्वित सिंधवी | बीजेपी जीती |
कस्तूरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त | BJP जीती |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर | बीजेपी जीती, सोमनाथ भारती हारे |
आर.के. पुरम | प्रमिला टोकस | अनिल शर्मा | विशेष टोकस | BJP जीती |
बुराड़ी | संजीव झा | शैलेंद्र कुमार | मंगेश त्यागी | आप जीती |
महरौली | नरेश यादव | गजेन्द्र यादव | श्रीमती पुष्पा सिंह | बीजेपी जीती |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश सिंह वर्मा | संदीप दीक्षित | प्रवेश वर्मा जीते, केजरीवाल हारे |
पटेल नगर (आरक्षित) | परवेश रतन | राज कुमार आनंद | कृष्णा तीरथ | BJP जीती |
मोती नगर | शिवचरण गोयल | हरीश खुराना | राजेन्द्र नामधारी | BJP जीती |
राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | विनीत यादव | BJP जीती |
सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज | AAP जीती |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इसराक खान | AAP जीती |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लीलोथिया | बीजेपी जीती |
तिमारपुर | सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) | सूर्य प्रकाश खत्री | लोकेन्द्र कल्याण सिंह | BJP जीती |
रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेन्द्र महाजन | सुरेश वाती चौहान | BJP जीती |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | अरीबा खान | AAP जीती |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह काडियान | भुवन तंवर | प्रदीप कुमार उपमन्यु | आप जीती |
करोल बाग | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | राहुल धनक | AAP जीती |
नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी | BJP जीती |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | अलका लांबा | आतिशी जीती, बिधूड़ी हारे |
नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में थे. वहीं कालकाजी सीट पर दिल्ली की सीएम आतिशी के सामने बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस नेता अलका लांबा चुनावी मैदान में थे. भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया था कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी.
दिल्ली की जाट बहुल सीटों का रिजल्ट LIVE: इन 13 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं