Delhi Polls Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद बीजेपी ने जीत हासिल की है. बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है. जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 22 सीट हासिल हुई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव हुआ है जिसमें 699 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं 70 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिक में थे. इनमें सात सीटें शामिल थीं. जिसमें मटिया महल, बाबरपुर, सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक और बल्लीमारान सीट हैं.
इन सात मुस्लिम सीटों पर बीजेपी ने एक सीट पर जीत कर सभी को चौंका दिया है. इसमें मुस्तफाबाद सीट शामिल है, जिस पर मोहन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की है. मोहन सिंह बिष्ट ने इस सीट पर कुल 85215 वोट मिले हैं. जबकि 17578 वोट से जीत हासिल की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली के मुस्लिमों ने इस बार किसको दिल दिया है, जानिए इन सीटों का RESULT...
बड़ी बातः ओखला में अमानातुल्लाह खान जीते
दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों का रिजल्ट
कौन कितने वोटों से आगे पीछे LIVE
| विधानसभा | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार | AAP उम्मीदवार | कौन जीता |
| मटिया महल | दीप्ती इंदौरा | असीम अहमद खान | शोएब इकबाल | आप की जीत |
| बाबरपुर | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इशराक खान | गोपाल राय | आप की जीत |
| सीलमपुर | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान | चौधरी जुबैर अहमद | आप की जीत |
| ओखला | मनीष चौधरी | अरीबा खान | अमानातुल्लाह खान | आप की जीत |
| मुस्तफाबाद | मोहन सिंह बिष्ट | अली मेहँदी | अदील अहमद खान | BJP की जीत |
| चांदनी चौक | सतीश जैन | मुदीत अग्रवाल | पुनरदीप सिंह साहनी | AAP की जीत |
| बल्लीमारान | कमल बागरी | हारून यूसुफ | इमरान हुसैन | AAP की जीत |
मुस्तफाबाद का वोट स्कोर LIVE

जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से किए थे बड़े वादे...
भाजपा के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा
- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त
- मातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्स
- गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये
- वंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर
- 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे
- 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
- बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' के तहत फ्री में इलाज
- ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि
- दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत दिल्ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.
- पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.
- पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे
दिल्ली वालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे
- 'प्यारी दीदी योजना' के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा
- ‘जीवन रक्षा योजना' के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
- ‘महंगाई मुक्ति योजना' के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट
- ‘फ्री बिजली योजना' के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा
- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं