Delhi corona updates: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. दिल्ली में मंगलवार को 600 के अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. हालांकि राहत की बात केवल यह मानी जा सकती है कि संक्रमण दर में कमी आई.दिल्ली में 19 अप्रैल को कोरोना के 632 नए मामले आए, हालांकि कोरोना संक्रमण दर पहले से घटकर 4.42% हो गई है और कोरोना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई. मंगलवार को दर्ज हुए 632 नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1900 से ज्यादा हो गई है. उधर, महाराष्ट्र के महानगर मुंबई में मंगलवार को कोविड के 85 केस दर्ज किए गए. तीन मार्च के बाद शहर में एक दिन में कोरोना मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है. मुंबई में आज कोरोना के 9,372 टेस्ट हुए. महाराष्ट्र में कोरोना के 137 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हुई. राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं.
हालांकि देश की राजधानी दिल्ली पॉजिटिविटी में कमी दर्ज की गई है. बीते दिन के पॉजिटिविटी रेट 7.72 फीसदी से घटकर 4.42 फीसदी हो गई. दिल्ली में, बीते 24 घंटे के दौरान आए 632 नए कोरोना केस 17 फरवरी के बाद से एक दिन में दिल्ली में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले है. 17 फरवरी को 739 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीज 1947 हैं, जो 27 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं. 27 फरवरी को दिल्ली में 2086 सक्रिय मरीज थे.बुधवार सुबह 11:00 बजे दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक होगी. बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर चर्चा होगी. दिल्ली में 1 अप्रैल से मास्क की अनिवार्यता खत्म की गई थी, क्या मास्क फिर से अनिवार्य किया जाए इस पर चर्चा होगी. इसके अलावा क्या कुछ और सख्त कदम उठाने की भी ज़रूरत है, इस पर चर्चा होगी
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
उधर, भारत में भारत में COVID-19 केसों में लगभग 43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 1,247 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में कोरोना वायरस से एक मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 11,860 कोरोना का एक्टिव केस हैं. ये कुल मामलों का 0.03 फीसदी है. जबकि देश में कुल कोरोना केसों की संख्या 43,045,527 हो गई है.
- ये भी पढ़ें -
* जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार BJP का नेता : AAP का दावा
* 'भतीजे के रोने से पढ़ाई में खलल पड़ने पर देवर को इतना गुस्सा आया कि भाभी की हत्या कर डाली
* टी-सीरीज के MD भूषण कुमार के खिलाफ रेप मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने की खारिज
जहांगीरपुरी हिंसा का मामला : इजाजत नहीं थी तो कैसे निकली शोभायात्रा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं