दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 85 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां सक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,41,935 हो गई. वहीं कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 0.15 फीसदी हो गई है. पिछले पांच महीनों में नए मामले और संक्रमण की दर सबसे ज्यादा दर्ज की गई है. इससे पहले 8 जुलाई को 93 नए मामले सामने आए थे जबकि उस दिन संक्रमण दर 0.15 फीसदी थी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस वायरस के संक्रमण से किसी मरीज की जान पिछले 24 घंटों में नहीं गई. यह लगातार आठवां दिन है जब किसी मरीज की मौत संक्रमण से नहीं हुई है और मृतक संख्या 25,100 पर स्थिर बनी हुई है. इस दौरान 38 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 14,16,360 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं.
IGI हवाई अड्डा पर बढ़ेगी रैपिड आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या, मुंबई में कम होंगी जांच की कीमतें
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- 24 घंटे में आए 85 केस, 0.15 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर (इससे पहले, 8 जुलाई को आए थे 93 केस और 30 जून को थी 0.15 फीसदी पॉजिटिविटी)
- लगातार आठवें दिन नहीं हुई कोई मौत, 25,100 है कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- सक्रिय मरीजों की संख्या 475
- होम आइसोलेशन में 202 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.032 फीसदी
- रिकवरी दर 98.22 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 85 केस, कुल आंकड़ा 14,41,935
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 38 मरीज, कुल आंकड़ा 14,16,360
24 घंटे में हुए 56,027 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,18,18,632 (RTPCR टेस्ट 50,879 एंटीजन 5148)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 135
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
पूरे देश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 16 दिसंबर, 2021 की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 7,974 नए COVID-19 केस सामने आए, जो कि बुधवार के डेली मामलों से 14.2 फीसदी ज़्यादा हैं. वहीं, मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई. बुधवार को जहां एक दिन में 247 मौतें हुई थीं, वहीं, गुरुवार की सुबह 343 मौतें दर्ज हुईं. मंगलवार की सुबह एक दिन में मौतों की संख्या 252 थी. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के बीच कोविड के मामलों में वृद्धि होना चिंताजनक है. फिलहाल देश में ओमिक्रॉन के मामले सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं, जहां कुल 32 मरीज मिले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं