विज्ञापन

राजधानी में हड़कंप: कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने की जांच

दिल्ली के नौ स्कूलों को सोमवार सुबह बम धमकी की कॉलें मिलीं, जिसके बाद पुलिस, फायर टीम और बम स्क्वाड ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया.

राजधानी में हड़कंप: कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने की जांच
  • दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कई स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली
  • लॉरेटो कॉन्वेंट, केम्ब्रिज, वेदव्यास इंटरनेशनल, इंडियन स्कूल समेत कई प्रमुख स्कूलों को धमकी कॉल प्राप्त हुई
  • धमकी में कहा गया कि 13 फरवरी को 1:11 बजे दिल्ली और संसद में ब्लास्ट होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर स्कूलों को बम धमकी की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया.  राजधानी के अलग‑अलग इलाकों में स्थित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.  धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं. हालांकि जांच में ये कॉल फेक साबित हुए. 

जिन स्कूलों को धमकी कॉल आई, उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिली है.   सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अफजल गुरु की याद में, 1:11 pm पर धमाका होगा, 13 फरवरी को 1:11 pm पर  संसद में ब्लास्ट होगा. पंजाब है खालिस्तान. खालिस्तान नेशनल आर्मी. 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक की सभी कॉल्स संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के मुताबिक वेरिफाई किया जा रहा है. बीते महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स की कई घटनाएं मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश विदेश से भेजे गए ईमेल या इंटरनेट कॉल्स के जरिए किए गए थे. 

ये भी पढ़ें-: भारत- कनाडा के रिश्ते से निकलेगा खालिस्तान वाला 'कांटा'? NSA अजित डोभाल की ओटावा यात्रा की अहमियत समझिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com