विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2012

बेटी से बलात्कार; पिता, माता, सौतेले बाप समेत आठ गिरफ्तार

केरल में पारावूर के समीप 17 साल की एक लड़की के कथित बलात्कार के मामले में उसके पिता, माता, सौतेले बाप समेत आठ व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं तथा दो और आरोपियों की तलाश चल रही है।
कोच्चि: केरल में पारावूर के समीप 17 साल की एक लड़की के कथित बलात्कार के मामले में उसके पिता, माता, सौतेले बाप समेत आठ व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं तथा दो और आरोपियों की तलाश चल रही है।

पारावूर के सर्किल इंसपेक्टर अब्दुल सलाम ने बताया कि आठ आरोपी हिरासत में लिए गए और उनसे पूछताछ की गई। सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लड़की के मां-बाप अलग हो गए हैं और मां ने दूसरी शादी कर ली है। इन सभी आरोपियों ने कथित रूप से अपना अपराध कबू कर लिया है।

पुलिस दो और आरोपियों को ढूढ रही है जिसने लड़की को फिल्मों में भूमिका दिलाने का वादा कर थेवेरा के समीप उसका बलात्कार किया।

कुछ रिक्शावालों ने शनिवार रात लड़की को देखा और वे उसे थाना लेकर आए। लड़की ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

पवार पिछले साल भी तब सुर्खियों में आया था जब 14 साल की एक लड़की ने कहा कि उसके पिता समेत 160 से अधिक लोगों ने उसका बलात्कार किया।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेटी से बलात्कार, Rape, पिता, माता, सौतेले बाप, Mother, Father, Step Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com