विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

Covid-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के लिए राज्य सचिवों की बैठक, 1 मार्च से होगा रजिस्ट्रेशन

कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के अगले चरण के तहत, 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का वैक्सिनेशन होना है. जो कराना चाहते हैं, वो 1 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Covid-19 Vaccination के लिए 1 मार्च से रजिस्ट्रेशन. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के सचिवों के साथ बैठक हो रही है. टीकाकरण का दूसरा चरण बैठक का केंद्र बिंदु होगा. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, COWIN चीफ आर एस शर्मा आदि शामिल होंगे. बता दें कि अगले चरण के तहत, 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का वैक्सीनेशन होना है. 

वैक्सीनेशन के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर COWIN के चीफ आरएस शर्मा ने बातचीत में बताया कि दूसरे चरण के लिए जिनको टीका लगना है, वो 1 मार्च से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिनका वैक्सिनेशन 1 मार्च से होना है, वो आयोग्य सेतु ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर और COWIN की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वो सेंटर के हिसाब से अपॉइंटमेंट शेड्यूल करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 45 साल से अधिक उम्र के और कई रोगों से ग्रस्त लोग ऐसे पा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

बता दें कि वैक्सीनेशन के पहले चरण में कोविन सॉफ्टवेयर में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन शर्मा का कहना है कि अब तकनीकी गड़बड़ियां दूर कर ली गई हैं, अब कोई ग्लिच नहीं है. उन्होंने कहा कि टीम को पहले चरण से काफी सबक मिले हैं. ऐसे में दूसरे चरण में क्या-क्या करना है, क्या ध्यान रखना है, इसे लेकर बैठक हो रही है. उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से प्रक्रिया में लगातार सुधार लाया जा रहा है.

बता दें कि 1 मार्च से  60 साल से ज्यादा उम्र वाले और कई रोगों से ग्रसित ऐसे लोग जिनकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा हो, उन्हें वैक्सीन दी जाएगी. 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, वे बीमारी की गंभीरता से जुड़ा हस्ताक्षरित मेडिकल सर्टिफिकेट पेश कर वैक्सीन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दूसरे चरण में देश में करीब 27 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. इसमें 10 करोड़ लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19 Vaccination, Corona Vaccination In India, Covid-19 Vaccine India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com