COVID-19 UPDATE: देश में कोरोना के मामलों में हुए इजाफे ने चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1100 से अधिक मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 1134 नए केस दर्ज किए गए हैं.वर्ष 2023 में आज देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए. जानकारों के अनुसार, XBB 1.16 वेरिएंट के कारण देश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे है. भारत में डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.09% जबकि वीकली पॉजिटिव रेट 0.98% है. इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या इस समय 7,026 है. एक्टिव मामलों की दर फिलहाल 0.01% है. रिकवर हुए मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 662 मरीज रिकवर भी हुए हैं, इसके साथ ही कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्या 4,41,60,2794,पहुंच चुकी है.
रिकवरी रेट इस समय 98.79% है. पिछले 24 घंटों में देश में कोराना के 1,03,831 टेस्ट किए गए, इसे मिलाकर अब तक 92.05 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में अब तक कुल 220.65 करोड़ (95.20 करोड़ दूसरी और 22.86 करोड़ पहली डोज) वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 7,673 डोज दिए गए. गौरतलब है कि मंगलवार को देश में कोरोना के 699 नए मामले दर्ज किए गए थे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
स्वास्थ्य मंत्रालय ने छह राज्यों को लिखा था लेटर
देश में कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पिछले दिनों महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को पत्र लिखकर परीक्षण, उपचार, ट्रैकिंग और टीकाकरण पर जोर देने को कहा है. छह राज्यों को लिखे अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां अधिक संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. यह संक्रमण के संभावित स्थानीय प्रसार का संकेत दे रहे हैं. संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम मूल्यांकन-आधारित दृष्टिकोण का पालन करने की आवश्यकता है. संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम मूल्यांकन-आधारित दृष्टिकोण का पालन करने की आवश्यकता है.
इस तरह करें कोविड-19 से बचाव
-कोविड-19 से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखी जाए. जिस भी व्यक्ति को खांसी या जुकाम (Cold) हो उससे दूरी बनाकर रखें.
-नियमित तौर पर मास्क लगाएं खासकर भीड़ वाली जगह पर.
-छींकने या खांसने पर हाथों को सैनिटाइज करें.
-सार्वजनिक जगहों की सतहों को छूने से परहेज करें और अगर छुएं भी तो हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें. कोई सतह छूने के बाद अपनी आंखों, नाक या मुंह को ना छुएं.
-हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं.
-अगर आपको अपने अंदर किसी तरह का कोविड-19 लक्षण नजर आए तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें यानी अलग कमरे में रहें.
यह भी पढ़ें-
असम में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, बीजेपी में रह चुके हैं LDP प्रमुख प्रद्योत बोरा
मुंबई पुलिस का झांसा देकर गुरुग्राम की महिला से फोन पर 20 लाख रुपये ठगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं