देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2 लाख 68 हजार, 833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 68 लाख, 50 हजार 962 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 402 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 85 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है.
देशभर में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में भी 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. कल देश में ओमिक्रॉन के 6,041 नए मामले सामने आए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Coronavirus India Updates: हरियाणा में कोरोना के 8,841 नए केस, हिमाचल प्रदेश में भी 1,975 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 3.85 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 94.83 फीसदी पर आ गई है. हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1 लाख 22 हजार 684 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 49 लाख, 47 हजार, 390 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.66 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जो पहले 14.7 फीसदी थी. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 12.84 फीसदी हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 156.02 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं