Coronavirus: कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार द्वारा कोरोना के कम टेस्ट कराने और कथित राशन घोटाले का विरोध कर रहे शीर्ष वाम नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये सभी सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं और कोलकाता के रेड रोड से इनकी गिरफ्तारी हुई है. बिमान बोस, सूर्यकांत मिश्रा और मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया गया है. वामपंथी दल ममता बनर्जी सरकार द्वारा कोरोनावायरस के कम टेस्ट कराने और कथित राशन घोटाले का विरोध कर रहे हैं.
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार से कोविड-19 के रोगियों का पता लगाने और उनका उपचार करने के लिए युद्धस्तर पर और अधिक नमूनों की जांच की जरूरत पर गंभीरता से विचार करने को कहा था. राज्य सरकार ने बताया था कि इस समय रोजाना 300 से अधिक नमूनों की जांच हो रही है. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी को लेकर बने हालात के सिलसिले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने राज्य सरकार को आईसीएमआर के जांच प्रोटोकॉल और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नमूने लेने और जांच करने की दर तेज करने पर उसे रिपोर्ट देने को कहा था.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं