6 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 131868 तक पहुंच गई है. वहीं 54,441 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं. इस बीमारी से 3867 लोगों की मौत हो चुकी है. बात करें बीते 24 घंटों की 6767 नए मामले सामने आ चुके हैं और 147 लोगों की मौत हो चुकी है. नए केस सामने आने के मामले में कोरोना वायरस ने फिर रिकॉर्ड तोड़ा है. बीते 24 घंटों का आज नया रिकॉर्ड है. रिकवरी रेट भी 41.28 % हो गया है.