विज्ञापन
6 years ago
नयी दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में लगातार 15वें दिन वृद्धि हुई है और 3,95,192 लोग अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.35 प्रतिशत है. वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 95.28 प्रतिशत रह गई है. आंकड़ों के मुताबिक 153 दिनों में संक्रमण के एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं. 251 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,60,692 पर पहुंच गई है. इससे पहले 23 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले दर्ज किए गए थे. आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,31,650 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India COVID-19 Latest News, India Coronavirus Cases Updates, Coronavirus Updates In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com