विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है. शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 2 लाख 34 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. पिछले एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 1,341 और मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 1,45,26,609 हो गए हैं. वहीं मृतकों की संख्या 1,75,649 पर पहुंच गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,79,740 हो गई है और अब तक 1,26,71,220 लोग ठीक हो चुके हैं. 

रेलवे ने सख्ती दिखाते हुए रेलवे परिसर में मास्क न पहनने पर 500 का जुर्माना लगाया है. बता दें कि देश में दिल्ली और महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है.

Here are the Updates on Coronavirus India Cases in Hindi:



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, India COVID-19 Latest News, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com