विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या  1,23,03,131 हो गई. पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं. आंकड़ों के अनुसार, दो अक्टूबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 81,484 नए मामले सामने आए थे. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 469 और लोगों की मौत  के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई. इससे पहले छह दिसम्बर को 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 482 मामले सामने आए थे. आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 23वें दिन नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6,14,696 हो गई है, जो कुल मामलों का पांच प्रतिशत है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases In India, India COVID-19 Cases Today, Coronavirus Cases Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com