Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई. वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी . स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई. मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है . इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है. देश में संक्रमण का आंकड़ा सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गया था. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus