विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. महराष्ट्र पुलिस पर भी कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पिछले 72 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 237 पुलिसकर्मी कोविड-19 पॉज़िटिव मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 22,771 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में नए कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी साथ देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 6,48,315 पहुंच गई है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 442 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18655 हो गई है. इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 394227 पर पहुंच गई है. इसी के साथ देश में रिकवरी रेट 60.80 फीसदी पर बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6,364 नए ंमामले आए हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 4329, दिल्ली में 2,520, तेलंगाना में 1892 और कर्नाटक में 1694 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4329 नये मामले सामने आए जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर एक लाख के पार हो गयी है.

Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com