Coronavirus Updates: कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए. मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इस लिहाज से अब तक 39.62 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं.' कुल संक्रमित व्यक्तियों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं. बीते 24 घंटे में जिन 140 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 76 महाराष्ट्र में, 25 गुजरात में, छह-छह मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, पांच-पांच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में, दो-दो आंध्र प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत ओडिशा तथा पंजाब में हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19