विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 22 करोड़ 42 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 46 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 32 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,32,36,921 हो गई है. रविवार को समाप्त 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 28,591 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 34,848 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 338 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 24 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.42 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 84 हजार से अधिक है. असम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 595105 हो गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया कि 24 घंटे में प्रदेश में 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 5751 हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com