विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

Coronavirus: भारत में कोरोना केस 54 लाख पार, बीते 24 घंटों में 92605 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना (Coronavirus India Report) संक्रमितों की संख्या 54,00,619 हो गई है.

Coronavirus: भारत में कोरोना केस 54 लाख पार, बीते 24 घंटों में 92605 नए मामले
Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामले 54 लाख पार हो गए हैं. (फाइल फोटो)
  • देश में कोरोना मामले 54 लाख पार
  • 24 घंटों में 12 लाख से ज्यादा टेस्ट
  • एक्टिव मामलों की संख्या 10,10,824
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.07 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.56 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,00,619 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 92,605 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1133 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 24 घंटे में 94,612 लोग ठीक हुए हैं. अब तक कुल 43,03,043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. 86,752 लोगों की जान गई है. 10,10,824 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.67 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 7.67 प्रतिशत है. देश में पहली बार एक दिन में 12 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं. 19 सितंबर को 12,06,806 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 6,36,61,060 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कोरोनावायरस का कहर, संसद का मानसून सत्र जल्द समाप्त होने का संभावना

सिर्फ सितंबर महीने में अब तक 17,79,374 संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इस महीने 14,51,390 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 22,283 मरीजों की मौत हुई है. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com