विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

Howdy Modi : पीएम मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा- आप हमारे प्रधानमंत्री हैं...

अमेरिका के ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाले बयान पर कांग्रेस भड़क गई है.

Also Read in
Howdy Modi : पीएम मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा- आप हमारे प्रधानमंत्री हैं...
Howdy Modi : पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने साधा निशाना
  • 'हमारे डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन से संबंध'
  • 'आप पीएम हैं न कि ट्रंप के लिए स्टार प्रचारक'
नई दिल्ली:

अमेरिका के ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  की मौजूदगी में पीएम मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाले बयान पर कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस पर आपत्ति जताते हुए पीएम मोदी को कहा कि वह अमेरिका में हमारे प्रधानमंत्री के तौर पर हैं न कि अमेरिकी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर. आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका की दोनों पार्टियों चाहे रिपब्लिक हों या डेमोक्रेट हों दोनों के साथ हमारे देश के संबंध द्विदलीय रहे हैं. आपका (पीएम मोदी) इस तरह से सक्रिय रूप से ट्रंप के प्रचार में हिस्सा लेना दोनों देशों के लोकतंत्र और संप्रभुता पर दखल देना है. गौरतलब है कि अमेरिका में भी इसे चुनाव में दखल देना माना जा सकता है.  आपको बता दें कि अमेरिका में साल 2016 के चुनाव में 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर डोनाल्ड ट्रंप ने 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया था. इस नारे के पीछे अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय को लुभाने की कोशिश थी और इसका फायदा भी ट्रंप को मिला. लेकिन इसी चुनाव में रूस के भी दखलंदाजी का आरोप लगा था. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ऐसी खबरों को बकवास बताया और रूस ने भी किसी भी तरह के दखल से इनकार कर दिया. लेकिन हो सकता है कि पीएम मोदी का अमेरिका में चुनाव से ठीक इस तरह का बयान वहां बाहरी नेता की दखलंदाजी के तौर पर लिया जाए. अगर ऐसा होता है तो यह चुनाव में यह ट्रंप के लिए मुश्किल बन सकता है.

क्या कहा था पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद भारतीय मूल के लोगों को याद दिलाया कि ट्रंप ने कहा था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार '. उन्होंने कहा कि ट्रंप के शासनकाल में व्हाइट हाउस में दीवाली मनाया जाना भी अनोखा रहा. उन्होंने कहा कि इस महान देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने से पहले ही उनका नाम घर घर में प्रचलित हो चुका था. एक सीईओ से कमांडर इन चीफ, स्टूडियो से लेकर वैश्विक मंच , राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा आयाम, सभी जगह उनका गहरा प्रभाव रहा. मोदी ने कहा, ‘आज वह हमारे बीच हैं । यह मेरा सम्मान और सौभाग्य है कि उनका :ट्रंप: का स्वागत करने का अवसर मिला है. जब भी मैं डोनाल्ड ट्रंप से मिला, उनसे मुलाकात में गर्माहट, मित्रता और ऊर्जा दिखी .' दूसरी तरफ, इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इस एतिहासिक कार्यक्रम में आकर बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के साथ हूं .हमारे सपने साझें है और प्रवासी भारतीय पर हमें गर्व है. भारत-अमेरिका एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

पीएम मोदी का पूरा भाषण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, America President, Anand Sharma, Abki Baar Trump Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com