विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दे सकती है कांग्रेस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आए अप्रत्याशित नतीजों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे सकती है.

Also Read in
महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दे सकती है कांग्रेस
कांग्रेस शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे सकती है. (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आए अप्रत्याशित नतीजों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे सकती है. इससे एक दिन पहले इसी प्रकार का प्रस्ताव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल व कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद हुसैन दलवी द्वारा दिया गया था, ऐसा शिवसेना के सहयोगी व सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आया है. राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मीडियाकर्मियों से कहा, "हम से इस पर अब तक शिवसेना से कोई बातचीत नहीं हुई है.  

Election Results: कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले- 'थोड़ी कसर रह गई नहीं तो...'

उन्होंने कहा, हालांकि, अगर ऐसा होता है तो हम इस मामले पर निर्णय के लिए पार्टी आलाकमान के समक्ष रखेंगे." कांग्रेस, राकांपा और इसके दूसरे सहयोगियों ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 117 सीट हासिल किया है. भाजपा-शिवसेना ने संयुक्त रूप से 161 सीटें हासिल की हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को स्पष्ट तौर पर इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया था और दृढ़ता के साथ कहा कि अगली सरकार भाजपा व उसके सहयोगी बनाएंगे. 

रियाणा में नई ताकत बनकर उभरी जेजेपी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Shiv Sena, Maharashtra, Assemblyelections2019, Maharashtra Election Result, Maharashtra Election Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com