विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

रक्षामंत्री के आरोपों का अभिषेक मनु सिंघवी ने किया खंडन, कहा- नीरव मोदी की कंपनी से कोई लेना-देना नहीं

पीएनबी घोटाला मामले में रक्षामंत्री सीतारमण के आरोपों को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिरे से खारिज कर दिया.

रक्षामंत्री के आरोपों का अभिषेक मनु सिंघवी ने किया खंडन, कहा- नीरव मोदी की कंपनी से कोई लेना-देना नहीं
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
  • रक्षा मंत्री के आरोपों का अभिषेक मनु सिंघवी ने किया खंडन.
  • उन्होंने कहा कि नीरव मोदी की कंपनी से उनका कोई लेना-देना नहीं.
  • रक्षमंत्री के आरोप पर मानहानि की धमकी दी.
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाला मामले में रक्षामंत्री सीतारमण के आरोपों को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिरे से खारिज कर दिया. कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने 11,400 करोड़ रुपये की पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी और गीतांजलि समूह के प्रमोटर मेहुल चौकसी से अपने परिवार के किसी तरह के संबंध होने की बात से शनिवार को इनकार किया. उन्होंने भाजपा पर ‘सस्ती राजनीति’ करने का आरोप लगाया. 

PNB मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल का हमला, 'PM बताएं इतना बड़ा घोटाला क्यों और कैसे हुआ'

सीतारमण के आरोप के तुरंत बाद उन्होंने एक बयान में कहा, ‘भाजपा/राजग की सस्ती राजनीति हास्यास्पद स्तर तक पहुंच चुकी है. गीतांजलि या नीरव मोदी की कंपनियों से मेरी पत्नी, बेटों या मेरा किसी तरह का रिश्ता नहीं है.’ सिंघवी ने कहा कि नीरव मोदी की कंपनी अद्वैत होल्डिंग्स के मालिकाना हक वाले कमला मिल्स में नीरव मोदी की कंपनी ने किराये पर कुछ संपत्ति ली थी. उन्होंने कहा कि अद्वैत होल्डिंग्स में उनकी पत्नी और बेटे निदेशक हैं.

PNB मामले पर अपने भी हुए पराये, शिवसेना ने कहा- 'नीरव मोदी को RBI का गवर्नर बनाओ'

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया था कि नीरव मोदी द्वारा संचालित फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल ने अद्वैत होल्डिंग्स की एक संपत्ति लीज पर ली थी, जिसमें कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी की पत्नी निदेशक हैं. सीतारमण ने आरोप लगाया, ‘अहम यह है कि फायस्टार डायमंड इंटरनेशनल ने परिसर का इस्तेमाल किया गया.’ 

PNB घोटाला : बीजेपी का जवाबी हमला, कहा- कांग्रेस झूठ फैला रही है, घोटाला UPA के समय हुआ

सिंघवी ने कहा, ‘ना ही अद्वैत और ना ही मेरे परिवार का मोदी या कंपनी के साथ कोई हित जुड़ा हुआ है. पिछले अगस्त में कंपनी ने संपत्ति छोड़ने का नोटिस दिया और दिसंबर 2017 में परेल कमला मिल्स परिसर को खाली कर दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारा गीतांजलि कंपनी, फायरस्टार या नीरव मोदी के किसी भी अन्य कारोबार से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.’ 

पीएनबी घोटाले पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना- चौकीदार सो गया और चोर भाग गया

सीतारमण और उनके साथियों को ‘दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से फर्जी’ आरोप लगाने के लिए दीवानी और आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करने की चेतावनी देते हुए सिंघवी ने कहा, ‘यह गैर-जिम्मेदाराना आरोप सनसनी, अज्ञानता और झूठ की पराकाष्ठा है.’

VIDEO: पीएनबी स्कैम पर BJP की सफाई (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Manu Singhvi, PNB Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com