विज्ञापन

कांग्रेस की खोखली सच्चाई हुई बेनकाब, यही उनका असली चरित्र, कांग्रेस पर जमकर बरसी DMK

तमिलनाडु में TVK के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर DMK ने जमकर प्रहार किया है. TMC नेता टीआर बालू ने कहा है कि कांग्रेस ने विश्वासघात करते हुए कां विरोधी खेमे में पाला बदल लिया.

कांग्रेस की खोखली सच्चाई हुई बेनकाब, यही उनका असली चरित्र, कांग्रेस पर जमकर बरसी DMK

तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में डीएमके को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार चुनावी समर में उतरी अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार बढ़त हासिल की है. हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े को हासिल नहीं कर पाई है. इस बीच टीवीके और कांग्रेस गठबंधन को हरी झंडी मिल गई है. इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस की पुरानी साथी डीएमके खुलकर कांग्रेस की आलोचना कर रही है. DMK नेता टीआर बालू ने कहा है कि कांग्रेस ने उनके चरित्र का एक ऐसा पहलू उजागर कर दिया है, जो कुछ समय से छिपा हुआ था. 

उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी को किसी गंभीर स्थिति या संकट का सामना करना पड़ा, तो DMK एक अच्छे साथी के रूप में उनके साथ खड़ी रही. इस निष्ठा की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी है. फिर भी हमने इसे मुस्कुराते हुए सहन किया.

'कांग्रेस के फैसले से कोई हैरानी नहीं'
टीआर बालू ने कहा कि DMK ने सोनिया गांधी और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हमेशा साथ दिया.जबकि राहुल गांधी के साथ भी हमारी पार्टी के हमेशा अच्छे संबंध रहे. उन्होंने कई बार कहा है कि स्टालिन इकलौते ऐसे नेता हैं जिन्हें मैं 'भाई' कहकर संबोधित करता हूं. आज जब मैंने यह खबर देखी कि कांग्रेस पार्टी ने इन संबंधों को खत्म करने का ऐलान किया है तो मुझे कोई सदमा या हैरानी नहीं हुई.

टीआर बालू ने आगे कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा और पांच सीटें जीतीं. इसके बाद अब विश्वासघात करते हुए कांग्रेस ने विरोधी खेमे में पाला बदल लिया है. प्रभावी रूप से उन सीटों को बंधक बना लिया है. कांग्रेस पार्टी इस कदम को एक महान राजनीतिक रणनीति के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है और इसे वैचारिक सिद्धांतों का जामा पहनाकर सही ठहराने का प्रयास कर रही है. अवसरवाद को विचारधारा के मुखौटे से छिपाने का यह कुटिल प्रयास अपनी पूरी खोखली सच्चाई के साथ बेनकाब हो गया है. यह उन लोगों के साथ किया गया घोर विश्वासघात है, जिन्होंने इस विश्वास के साथ अपने वोट डाले थे कि DMK के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि जैसे बीजेपी कई राज्यों में पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने की कोशिश करती रही है ठीक वही काम अब कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु में किया है. कांग्रेस पार्टी जिसे चाहे अपना समर्थन देने के लिए स्वतंत्र है. हार हमारे लिए कोई नई बात नहीं है और न ही विश्वासघात हमारे लिए कोई नई बात है. लेकिन, हम यह भी जानते हैं कि इनमें से कोई भी चीज़ हमेशा के लिए नहीं होती. समय ही इसका जवाब देगा.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में कल नहीं होगा विजय का शपथ ग्रहण, बहुमत के दावे से राज्यपाल संतुष्ट नहीं - सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Tamilnadu, TVK Congress Alliance, DMK Attack On Congress, TR Baalu, TR Balu On Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com