विज्ञापन

बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, लिस्ट में राहुल, प्रियंका, थरूर समेत ये नाम

रविवार को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 40 नाम थे. आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी.

बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, लिस्ट में राहुल, प्रियंका, थरूर समेत ये नाम
बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक (File Photo)
IANS

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है. राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. इसी बीच सोमवार को कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर क्षेत्रीय दिग्गजों तक, हर बड़े चेहरे को शामिल किया है. लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे पार्टी के बड़े चेहरे हैं, जो प्रमुख रूप से बंगाल चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.

राजस्थान से अशोक गहलोत-सचिन पायलट

कांग्रेस पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर का भी नाम शामिल है, जो बंगाल चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. स्टार प्रचारकों की सूची में सुभाष सरकार, बीके हरिप्रसाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी जैसे नेताओं को भी जगह दी गई है.

इसके अलावा, सूची में सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सचिन पायलट, दीपा दासमुंशी, सैयद नसीर हुसैन, प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य, डीपी राय, ईशा खान चौधरी, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई, केएल शर्मा को भी शामिल किया गया है. 

इसके साथ ही, इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद, सुदीप रॉय बर्मन, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, उदय भानु चिब, बीपी सिंह, अंबा प्रसाद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, शकील अहमद खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दीपिका पांडेय सिंह, अमिताभ चक्रवर्ती, मनीष तमांग और इरफान अंसारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

कल भाजपा ने जारी की थी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

इससे पहले, भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और फिल्म जगत की हस्तियों तक के नाम शामिल हैं. 

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

यह भी पढ़ें-

बंगाल SIR: मालदा कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी 12 FIR की जांच NIA को सौंपने का आदेश

मुर्शिदाबाद की तीन सीटों पर ‘बाबरी मस्जिद' की राजनीति, जानिए कैसे राजनीतिक समीकरण हो रहे प्रभावित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com