उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीटीआई संग इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान जब सीएम योगी आदित्यनाथ से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि देश का एक बहुत ही बड़ा तबका आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है, कभी न कभी. इस पर सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि राजनीति मेरे लिए महज एक कोई फुल टाइम जॉब नहीं है. पीएम पद का अगला दावेदार कौन होगा? इस पर लोगों की अपनी-अपनी पसंद है. लेकिन एक तबके का मानना है कि देश का अगला पीएम सीएम योगी को होना चाहिए. हालांकि इससे पहले सीएम योगी खुद कह चुके हैं वो यूपी में ही रहना चाहते हैं.

वक्फ बिल के विरोध पर सीएम योगी क्या बोले
वक्फ बिल के विरोध पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि यकीनन हर अच्छे काम का विरोध होता है. इसे बिल का लाभ तो देश के मुसलमानों को भी मिलेगा. वक्फ बिल को लेकर देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. बीते दिने ईद की नमाज में भी लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की. जिसे वक्फ बिल के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे बीजेपी नेताओं ने सियासत करा दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी भूमिका पर बात करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिक भूमिका एक नागरिक की है और मैं एक नागरिक के तौर पर ही अपना काम करता हूं.

ट्राई लैंग्वेज फॉर्मूले पर CM योगी ने कही ये बात
ट्राई लैंग्वेज वाले मसले पर सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि हम तो कन्नड़, बंगाली, मराठी भी पढ़ा रहे हैं. उत्तर प्रदेश क्या इससे छोटा हो गया. ट्राई लैंग्वेज फॉर्मूले पर डीएमके सांसदों ने अलग रूख अपनाया हुआ, उस पर सरकार ने भी पिछले दिनों संसद में साफ किया कि कोई भी भाषा किसी भी राज्य पर थोपी नहीं जाएगी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा को लेकर लचीला रुख अपनाया गया है. सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा कि बच्चों के लिए सीखे जाने वाली तीन भाषाएं, उनके राज्यों, क्षेत्रों और पाठ्यक्रमों से जुड़ी होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं