विज्ञापन

VIDEO: CM विजय ने छोटे बच्चें को मंच पर बुलाकर किया सैल्यूट...कौन है सीएम की गोद में खेल रहा यह बच्चा

CM Vijay: सीएम विजय ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी पहने एक छोटे बच्चे को सैल्यूट किया. इस दौरान कार्यक्रम में जमकर तालियां बज उठीं.

VIDEO: CM विजय ने छोटे बच्चें को मंच पर बुलाकर किया सैल्यूट...कौन है सीएम की गोद में खेल रहा यह बच्चा
सीएम विजय ने छोटे बच्चे को किया सैल्यूट
  • चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी में पहुंचे बच्चे को सीएम विजय ने सैल्यूट किया.
  • बच्चे कार्यक्रम में आगे बैठा था. जिसे देखकर सीएम विजय ने उसे मंच पर बुलाया और गोद में उठा लिया.
  • इसके बाद जब बच्चा जाने लगा तो सीएम विजय ने उसे सैल्यूट किया. जिससे कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मंगलवार को एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला. चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय 'ड्रग-फ्री तमिलनाडु' कार्यक्रम में सीएम विजय ने पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को मंच पर बुलाया और उसे गोद में उठा लिया. इसके बाद जब बच्चा जाने लगा तो सीएम विजय ने उसे सैल्यूट किया, जिस पर बच्चे ने भी सीएम को सलाम किया. यह नजारा देख प्रेसिडेंसी कॉलेज का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान बच्चा भी खुश नजर आया. 

कौन था सीएम विजय को सैल्यूट करने वाला बच्चा 

दरअसल, सीएम विजय के कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी में आया यह बच्चा रामनाथपुरम जिले के एसपी चंडीश का बेटा है. जो खास तौर पर अपने पिता की तरह खाकी वर्दी पहनकर इस बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने आया था. जैसे ही मुख्यमंत्री विजय की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए तुरंत बच्चे को मंच पर अपने पास बुलाया और उसे गोद में उठा लिया. इसके बाद सीएम ने एसपी चंडीश के साथ भी फोटो खिंचवाई. बच्चा जब जाने लगा तो उसने सीएम की तरफ देखा और उन्हें सैल्यूट किया. जिस पर सीएम विजय ने भी मुस्कुराते हुए पूरे सम्मान के साथ बच्चे को सलाम किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम विजय का अंदाज वायरल 

सीएम विजय बच्चे के साथ का यह पल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. क्योंकि मुख्यमंत्री विजय का यह अंदाज पसंद किया जा रहा है. बता दें कि चेन्नई में आयोजित यह कार्यक्रम तमिलनाडु से नशीले पदार्थों के खात्मे के लिए समर्पित था. 

मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्रों को नशामुक्त तमिलनाडु की सामूहिक शपथ दिलाई है.  इस दौरान उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में मदद करें. सीएम विजय ने कहा कि नशा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. उन्होंने प्रदेश के लोगों से नशे से दूरी बनाने की अपील की है. 

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु विधानसभा में CM विजय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास, DMK, AIADMK, BJP, कांग्रेस का भी समर्थन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cm Vijay, CM Vijay News, CM Vijay Tamilnadu, Tamilnadu News, CM Vijay Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com