विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2016

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में पुलिस से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर...

Also Read in
छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में पुलिस से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर...
  • एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया गया.
  • फरसापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्चेघाट गांव के जंगल में हुई मुठभेड़.
  • गश्‍त पर निकले पुलिस बल पर नक्सलियों ने की थी गोलीबारी.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्चेघाट गांव के जंगल में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसापाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. पुलिस दल जब आज सुबह कच्चेघाट गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में खोजबीन की, तब वहां तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, 315 बोर का रिवॉल्वर, एक भरमार बंदूक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि फरसापाल क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा में है तथा यहां नक्सली गतिविधि की सूचना लगातार मिलती है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छत्तीसगढ़, दंतेवाड़ा, नक्‍सली, फरसापाल, Chattisgarh, Dantewada, Naxals Killed In Encounter, Pharsapal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com