छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के नेक्सेस को तोड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गरियाबंद पुलिस, STF और CRPF की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों का डंप (Naxal Dump) बरामद किया है. डंप से 8 लाख रुपए नकद, कई विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है.
#WATCH गरियाबंद, छत्तीसगढ़: गरियाबंद पुलिस, STF और CRPF की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों का डंप बरामद किया है। डंप से 8 लाख रुपए नकद, कई विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। (21.03) pic.twitter.com/v3e30lq8hr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2025
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
8 लाख रुपए कैश, कई विस्फोटक सामग्री जब्त
SP निखिल राखेचा ने बताया कि गरियाबंद पुलिस को नक्सलियों के सप्लाई सिस्टम और सपोर्ट सिस्टम को तोड़ने में एक अच्छी सफलता हासिल हुई है. एक संयुक्त अभियान में गरियाबंद पुलिस, STF, कोबरा और CRPF की टीमें शामिल थीं. उन्होंने नक्सलियों का डंप बरामद किया है. उसमें 8 लाख रुपए कैश, कई विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य डायरी बरामद की गई हैं. इस मामले में FIR दर्ज़ की गई है.
#WATCH गरियाबंद, छत्तीसगढ़: SP निखिल राखेचा ने कहा, "गरियाबंद पुलिस को नक्सलियों के सप्लाई सिस्टम और सपोर्ट सिस्टम को तोड़ने में एक अच्छी सफलता हासिल हुई है। एक संयुक्त अभियान में गरियाबंद पुलिस, STF, कोबरा और CRPF की टीमें शामिल थीं और उन्हें नक्सलियों का डंप बरामद करने में… https://t.co/2xW62Ed8tN pic.twitter.com/74Pg0Nt0r3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2025
नक्सलियों पर बड़ा एक्शन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब जब्त किए गए 8 लाख रुपए का सोर्स भी पता किया जाएगा कि नक्सलियों ने यह पैसा किससे इकट्ठा किया. इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. लगातार ये कोशिश की जा रही है कि जो भी माओवादी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनको शासन की नीतियों का लाभ दिया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं