विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2023

दंतेवाड़ा नक्सल हमला: 50 किलो IED से हुआ धमाका, 10-12 फीट गहरा बना गड्ढा; 10 बड़े अपडेट्स

दंतेवाड़ा में पुलिस की टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया.

घटनास्थल पर विस्फोट के बाद 10-12 फीट गहरा गड्ढा बन गया है.
दंतेवाड़ा:
  1. नक्सली हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है. इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था. इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.
  2. जिस वाहन से जवान क्षेत्र में गए थे, हमले में उसके परखच्चे उड़ गए. शहीद जवानों के शव भी बिखड़े हुए देखे गए. घटनास्थल पर विस्फोट के बाद 10-12 फीट गहरा गड्ढा बन गया है.
  3. रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सलियों ने 50 किलो आईईडी का इस्तेमाल किया था. पुलिस की तीसरे नंबर की गाड़ी को निशाना बनाया गया था. विस्फोट से बाकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा.
  4. नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं.
  5. बताया जा रहा है कि वाहन में 25 से 30 जवान सवार थे. घायल जवानों को जिला अस्पताल लाने के लिए चार एंबुलेंस को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है. घटना के बाद एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
  6. स्तर में नक्सलियों का TCOC (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चल रहा है. नक्सली इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं. TCOC को देखते हुए फोर्स भी अलर्ट मोड पर है. बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा जा रहा है.
  7. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है. उन्होंने कहा- 'शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा.'
  8. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की. गृहमंत्री ने सीएम को हर संभव सहायता देने की बात कही है.
  9. हमले के बाद बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ये दोनों यात्री ट्रेनें आज दंतेवाड़ा से आगे किरंदुल नहीं जाएगी. हालांकि, किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी.
  10. प्रदेश में नक्सलियों को कमजारे करने के लिए 2008 में DRG का गठन किया गया था. इस फोर्स को सबसे पहले कांकेर और नारायणपुर में तैनात किया गया था. इसके बाद 2013 में बीजापुर और बस्तर फिर 2014 में सुकमा और कोंडागांव, इसके बाद 2015 में दंतेवाड़ा में इन्हें तैनात किया गया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Chhattisgarh Attack, Dantewada Naxalite Attack, Drg Jawans Martyrs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com