विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान हुआ. वहीं, मिजोरम की सभी 40 सीटों पर भी वोटिंग हुई. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में शाम पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं मिजोरम में 77% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

छत्तीसगढ़ में कई दिग्‍गजों का भविष्‍य मतपेटी में बंद हो गया. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, भाजपा की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं. यहां पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ. वहीं दस विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई.

मिजोरम में भाजपा और नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) क्रमशः 23 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Assembly Elections 2023, Chhattisgarh Assembly Election, Mizoram Assembly Election, Raman Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com