विज्ञापन

'यही एक रास्ता है...', टाइगर श्रॉफ की घटना के बाद अनूप जलोटा ने सलमान खान से क्यों की माफी की अपील?

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया. उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए.

'यही एक रास्ता है...', टाइगर श्रॉफ की घटना के बाद अनूप जलोटा ने सलमान खान से क्यों की माफी की अपील?
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनूप जलोटा की अपील
NDTV

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया. उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए. भजन गायक अनूप जलोटा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि काले हिरण शिकार विवाद को लेकर आहत हुए बिश्नोई समुदाय से सलमान की माफी ही इस दुश्मनी को खत्म करने का एकमात्र तरीका है. 

क्या बोले अनूप जलोटा

उन्होंने कहा, "इस घटना के बारे में पता चलने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ. इसे रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए."

गायक ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस बात पर जोर दिया था कि बिश्नोई समाज को जो गहका दुख पहुंचा था, उसे दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "मैंने यह बात पहले भी कही थी कि यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज से माफी मांगी जाए, नहीं तो यह तकलीफें लोगों को आती रहेंगी. जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उन्हें नुकसान पहुंचेगा, उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी."

सलमान खान को उठाना चाहिए बड़ा कदम

उन्होंने आगे कहा कि सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, "तो क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए? मैं यही चाहता हूं."

गायक की यह टिप्पणी मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की शाम को टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद नए सिरे से बढ़े तनाव के बीच आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और टाइगर के फुटबॉल मैच खेलकर निकलते ही उनकी कार पर फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक राहगीर को गोली लग गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें | Tiger Shroff Firing Case: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anup Jalota, Salman Khan, Tiger Shroff, Bishnoi Community, Tiger Shroff Shooting Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com