विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2021

केंद्र सरकार और देर किए बिना नए कृषि कानूनों को निरस्त करे: सुखबीर सिंह बादल

बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जो कि किसानों का प्रतिनिधि है और उसने तीन कृषि कानूनों का स्वागत किया हो?

केंद्र सरकार और देर किए बिना नए कृषि कानूनों को निरस्त करे: सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो).
चंडीगढ़:

शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने शनिवार को केंद्र सरकार से किसानों की मांग स्वीकार करने और कृषि कानूनों को बिना और देरी किए निरस्त करने को कहा. बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जो कि किसानों का प्रतिनिधि है और उसने तीन कृषि कानूनों का स्वागत किया हो? उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को संसद में यह धारणा बनाकर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए कि ये कानून सभी को स्वीकार्य हैं.

तोमर ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन करने की किसानों की मांग यदि मान ली है तो इसका यह मतलब नहीं है कि इन तीनों कानूनों में कोई खामी है.

बादल ने अमृतसर में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार को इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए. इसके बजाय, उसे किसानों की आवाज को सुनना चाहिए और तीनों कानूनों को बिना देरी किए रद्द करना चाहिए.'' बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और उन पर भाजपा के साथ ‘‘छद्म रूप में'' काम करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से लापता पंजाबी युवाओं का पता लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया.

शिअद अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य था कि वह इस मुद्दे को मजबूती से भाजपा नीत केंद्र सरकार के सामने उठाते. उन्होंने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhbir Singh Badal, Modi Government, Farm Laws
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com