राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले गांधी परिवार के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है. केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं. शिमला में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार का भी आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका रही है और अखबार को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस ने प्रयास किया.
झूठे मामले बनाए जा रहे हैं
ईडी द्वारा सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड 11 साल बाद चार्जशीट करना दुर्भाग्य पूर्ण है और विपक्षी पार्टी को भाजपा दुश्मन की तरह देख रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. शिमला में पत्रकार से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा सरकार ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है. देश आज किस दिशा में जा रहा है. विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी सीबीआई का प्रयोग कर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, कांग्रेस देश में विरासत को बचाने का काम किया है. गांधी परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है, ऐसे में नेशनल हेराल्ड मामले में 5 हज़ार करोड़ के घोटाले के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. नेशनल हेराल्ड में कोई हितधारक एक रुपए का फायदा भी नहीं उठा सकता है. इलेक्ट्रॉल बॉन्ड मामले में भी यही हुआ था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, यह भाजपा को भूलना नहीं चाहिए.
गहलोत ने कहा कि जितना भी भ्रष्टाचारी नेता हो अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धूल कर साफ हो जाते हैं. उन्होंने अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन पर लगाए आरोप का भी समर्थन किया हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी इंदिरा गांधी राजीव गांधी के इतिहास को नहीं बताती की देश के लिए शहीद हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं