- हिरामणि के साथ मार-पीट करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
- मामले के राजनीतिक रंग पकड़ता देख पुलिस को लेना पड़ा एक्शन
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक पोस्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखने वाले शख्स की पिटाई करने के आरोप में शिवसेना के कुछ समर्थकों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज हुआ है. हालांकि घटना का वीडियो उपलब्ध होने के बावजूद तीन दिन के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बता दें, हिरामणि तिवारी की शिवसेना के कथित समर्थकों ने रविवार को उनके वडाला ट्रक टर्मिनस स्थित घर पर पिटाई की थी और जबरन उन्हें गंजा कर दिया था. मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को जलियांवाला बाग नरसंहार से जोड़ने के खिलाफ तिवारी ने पोस्ट किया था.
मुंबई : युवक का मुंडन करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार हुई पुलिस
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस पोस्ट के बाद कथित तौर पर कुछ शिवसैनिकों ने तिवारी के साथ मार-पीट की थी. तिवारी के साथ मार-पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना पर हावी हो गई थी और उसने राज्य में पुलिस व्यवस्था को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की थी. भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने के बाद शिवसेना की ने भी इसका जवाब दिया था. शिवसेना की ओर से विधायक आदित्य ठाकरे ने मोर्चा संभाला और भाजपा को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह की बातों पर ध्यान देने के बजाय राज्य में हो रहे विकास कार्यों को देखना चाहिए.
हालांकि मामले को राजनीतिक रंग पकड़ता देख पुलिस तिवारी के साथ मार-पीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन तब नाराज तिवारी ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया था. उसका कहना था कि वो अपना बयान पहले ही दे चुका है. इस बीच बीजेपी ने शिवसेना की दादागिरी के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी. अब एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि इस संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
VIDEO : शिवसैनिकों ने सार्वजनिक अपमान किया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं