विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Bypoll Election Results 2019: छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का मतदान 23 सितंबर को हुआ था.  अभी तक मिले नतीजों के मुताबिक केरल की पाला विधानसभा सीट लेफ्ट गठबंधन और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी ने जीत लिया है.  चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, केरल के पाला और त्रिपुरा के बधरघाट में उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था. बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 60.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. वहीं, हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था. केरल के पाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 13 उम्मीदवार उतरे हैं. यहां पूर्व वित्त मंत्री एवं केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के निधन के चलते उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

Here are the LIVE Updates on  By Election Results 2019

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bypoll Election Results 2019, Tripura, Chhatisgarh, Pala By Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com